गोरखपुर : एमजीयूजी में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन

 




गोरखपुर, 19 अगस्त (हि.स.)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के फैकल्टी ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के ऑडिटोरियम में संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में बुधवार काे फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों, आपातकालीन प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी तथा अग्निशमन उपकरणों के उचित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

ड्रिल में फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक आदित्य गुप्ता, शांतनु कुमार यादव, फायरमैन राजकुमार यादव, जितेंद्र कुमार, अभिनव सिंह राठौर, रवि यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने आग जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय