गोवा के कैबिनेट मंत्री ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका माथा

 


मीरजापुर, 21 मई (हि.स.)। गोवा के कैविनेट मंत्री मौविन हेलियोडोरो गोडिन्हो ने गुरुवार को विंध्यधाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मां के चरणों में मत्था टेककर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

विंध्यधाम पहुंचने पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कैबिनेट मंत्री का चुनरी भेंट कर स्वागत किया। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया।

दर्शन-पूजन के बाद मौविन गोडिन्हो ने कहा कि मां विंध्यवासिनी धाम की आध्यात्मिक आभा और यहां की धार्मिक गरिमा अद्भुत है। उन्होंने कहा कि धाम में आकर उन्हें आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। साथ ही श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति भाव की भी सराहना की।

कैबिनेट मंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा