रोटरी क्लब मुरादाबाद सेंट्रल ने गौसेवा के साथ किया नए रोटरी वर्ष का शुभारंभ

 


मुरादाबाद, 03 जुलाई (हि.स.)। रोटरी क्लब मुरादाबाद सेंट्रल द्वारा नए रोटरी वर्ष का शुभारंभ शुक्रवार को दिव्यलोक आश्रम, रामगंगा विहार में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने गौमाताओं को ताजा हरा चारा खिलाकर सेवा, करुणा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी अपनी धर्मपत्नी तृप्ति रस्तोगी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन राजीव गुलाटी रहे। इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन सुधीर खन्ना, अतुल सोती एडवोकेट, अनुराधा गुप्ता, हिमांशु गर्ग, सौरभ टंडन, अरविंद शर्मा, राजकुमार गुप्ता, तरुण मदान, राजेश मेंदीरत्ता, राजू खन्ना, संजीव अरोड़ा, डॉ. गौरव कुमार, उदित सिंघल, अतुल गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, संदीप मेहरोत्रा, अजय अग्रवाल, राजीव वार्ष्णेय, राजीव मेहरोत्रा, राज अरोड़ा, अतुल सोती, अनिल अरोड़ा, सुयश कोठीवाल, विनीत मेहरोत्रा, आईपीपी अजय मेहरोत्रा, राहुल अग्रवाल, अनुपेंद्र सिंह, अनुराग जैन एवं विनीत यादव सहित अनेक वरिष्ठ एवं नव रोटेरियन्स उपस्थित रहे।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल