फर्रुखाबाद : पांडेश्वरनाथ मंदिर में 30 सितंबर से 38वां मानस सम्मेलन का आयाेजन,समिति ने की तैयारियाें बैठक

 


आयोजन समिति ने अखिलेश शुक्ला बनाया सम्मेलन प्रभारी

फर्रुखाबाद,28 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में महाभारत कालीन पांडेश्वर नाथ मंदिर स्थित सत्संग भवन में 38वें मानस सम्मेलन की तैयारी को लेकर आयोजन समिति ने साेमवार काे बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता मानस विद्वान राम बाबू पाठक ने की। उन्होंने अपनी 38 वर्ष की आध्यात्मिक यात्रा का उल्लेख करते हुए सभी सहयोगियों का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरित मानस में भारतीय सनातन संस्कृति की धरोहर है, जिसके द्वारा युवा पीढ़ी में संस्कार, समाज, परिवार व राष्ट्र निर्माण संभव है। उन्होंने बताया 30 सितंबर प्रातः 07:00 बजे सूर्य पूजन के साथ मानस सम्मेलन प्रारंभ होगा। यह सम्मेलन 04 अक्टूबर तक चलेगा और

पांडाबाग सत्संग भवन रेलवे रोड पर होगा। इस दाैरान यहां सत्संग शाम 4:00 बजे से रात के 9:00 बजे होगा।

मानस विचार समिति के उद्देश्य पर उन्होंने कहा कि समाज व राष्ट्र निर्माण, हिन्दी प्रचार-प्रसार, सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना, मनसंताप दूर करना, मानसिक रोगों में शांति, नारी उत्थान, अस्पृश्यता निवारण व सामाजिक समरसता। बैठक में सदानंद शुक्ला ने आगन्तुक संतों एवं विद्वानों के विषय में जानकारी दी।

सम्मेलन में आगन्तुक संत एवं विद्वान साध्वी प्रज्ञा भारती 'पंछी देवी' (हरिद्वार), ईश्वरदास ब्रह्मचारी (जालौन), अरुण गोस्वामी (झांसी), सुष्मिता राय (गाजीपुर), पीलाराम शर्मा (दुर्ग, छत्तीसगढ़), लीला भारती (दतिया, मध्यप्रदेश), देवीसहाय तिवारी (कानपुर), इन्दु रामायणी (सागर, मध्यप्रदेश), प्रहलाद मिश्र (गोण्डा), नन्दकिशोर पाठक तबला वादक (हमीरपुर) में आएंगे। इस दाैरान ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री ने विवेचना के बिंदुओं पर चर्चा की। उन्हाेंने बताया कि सम्मेलन में 24 बिंदुओं पर विवेचना होगी ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर