अलीगंज अग्निकांड में दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि के निकला शांति मार्च
लखनऊ, 25 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते दिनों अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में दिवंगत होने वाले छात्र- छात्राओं को गुरुवार आलमबाग गुरुद्वारा की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई और एक शांति मार्च निकाला गया। यह मार्च गुरुद्वारा आलमबाग से प्रारंभ होकर रामनगर, आलमबाग क्रॉसिंग होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचा।
शांति मार्च में शामिल संगत ने दिवंगत छात्र -छात्राओं की आत्माओं की शांति एवं उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए अरदास की गई। इस अवसर पर दशमेश पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सरबजीत कौर एवं विद्यालय के शिक्षकगण भी शांति मार्च में शामिल हुए।
मार्च में गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य निर्मल सिंह, त्रिलोक सिंह, रतपाल सिंह, हरजीत सिंह सरला, राजेंद्र सिंह राजू, इकबाल सिंह, गुरदीप सिंह, इंदर पाल सिंह, भूपिंदर सिंह, परविंदर सिंह तथा इंदर मोहन चावला सहित बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा