मुख्यमंत्री याेगी ने फतेहपुर हादसे पर जताया शोक, मुआवजे की घोषणा
फतेहपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर में सोमवार को हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने जनहानि पर शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों व घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि जनपद फतेहपुर में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया।
उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने एवं घायलों के परिजनों से संवाद कर हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि मलवा थानाक्षेत्र में रहने वाले फल विक्रेता सुरेश गुप्ता का दो मंजिला मकान है। शाम को उनके घर के किचन में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान रसोई घर में आग लग गई। इस हादसे में कुनाल, वेद, यश और अर्पित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुरेश, भतीजा ओम, आलोक भतीजी और घायल हो गये। शिवानी को मामूली चोटें लगी है। धमाके में सुरेश गुप्ता के पड़ोसी महेश सिंह, प्रदीप का पूरा मकान भी गिर गया। रुपा सिंह की दीवारों दरारें आ गई। पुलिस और जिला प्रशासन के लोग जांच कर रही है। इसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जिसकी हालत बहुत नाजुक है।
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक