किशनपुर-पहाड़पुर मार्ग का राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने किया भूमि पूजन

 


फतेहपुर, 11 जुलाई (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को किशनपुर से पहाड़पुर को जोड़ने वाले मार्ग का भूमि पूजन प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने विधि-विधान के साथ किया। राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से किशनपुर और पहाड़पुर के बीच आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। इससे न सिर्फ ग्रामीणों को रोजमर्रा की सुविधा मिलेगी, बल्कि कृषि उत्पादों के आवागमन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

भूमि पूजन में विजयीपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रीती सिंह, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, जिलामंत्री विमलेश पांडेय, भाजपा नेता अवधेश मिश्रा, छोटू सिंह परिहार, नारायण सिंह ठेकेदार, उत्तम सिंह, भाजपा महामंत्री भोला त्रिपाठी, शिवम शुक्ला, मृदुल अग्निहोत्री, भाजपा नेता सुनील शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल शुक्ला सहित प्रधान शिवचंद्र निषाद मड़ौली, प्रधान चंद्रमोहन निषाद, अन्नू कटियार, प्रधान भागीरथी अंजना भैरों व प्रधान बीरेंद्र रामपुर मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार