फतेहपुर : मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने लगाई फांसी

 


फतेहपुर, 10 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के कुआंपार निवासी सविता (15) पुत्री फूलचंद निषाद स्कूल से लौटने के बाद घर में खेल रही थी। इसी दौरान मां ने उसे भैंस को चारा डालने के लिए कहा। खेल में व्यस्त होने के कारण बालिका ने तत्काल बात नहीं सुनी, जिस पर मां ने उसे डांट दिया। बताया जा रहा है कि डांट से आहत होकर बेटी सविता ने घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना के समय उसकी मां और बहन खेत में चारा लेने गई थीं। वहीं पिता व भाई परदेश में नौकरी करते हैं, जिसके चलते घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। शाम करीब पांच बजे घटना की जानकारी हुई तो पर परिजन शोक में डूब गये। मृतक बालिका के परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाने की जायेगी।----------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार