फतेहपुर : विधायक ने रसोईयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड का किया वितरण
फतेहपुर, 23 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत परषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण किया गया है।
जहानाबाद कस्बे के अमौली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस मे आयोजित समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक राजेन्द्र पटेल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम पोषण योजना के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को सम्मानित करते हुए उन्हें पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा वाले कार्ड का वितरण किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक राजेन्द्र पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम पोषण योजना के अंतर्गत परषदीय विद्यालयों मे पढ़ने वाले बच्चो को खाना बनाने के लिए कार्यरत रसोइयों का मानदेय दो हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया गया है। ड्रेस कोड में पहनी जाने वाली साड़ी के लिए पांच सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार किये जाने के साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए पांच लाख रुपये तक का कैशलेश उपचार की सुविधा तथा दो लाख रुपये तक का दुर्घटना एवं आपातकालीन कवर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी देवमई राहुल कुमार व अमौली प्रवीण कुमार शुक्ला, ब्लाक प्रमुख देवमई प्रतिनिधि अतर सिंह, एसआरजी राधेश्याम दीक्षित, सरल मोहन उत्तम, संदीप उत्तम, अनुराग तिवारी, शैलेन्द्र त्रिवेदी, सीमा सविता, मनीष शुक्ला, महावीर वर्मा, राजेश उत्तम, अनुराग तिवारी, सोमनाथ द्विवेदी, अंकित बाजपेई, मो. एहसान, सुशील उत्तम, अमित तिवारी, विश्वजीत, सहित बड़ी संख्या मे शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार