ताजिया उठने से पहले सड़क पर रखने का हिन्दू संगठनों ने किया विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद,19 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में ताजिया उठने से कई घण्टे पहले सड़क पर रखने का हिन्दू संगठनों ने प्रवल विरोध किया है। हिन्दू संगठनों ने शुक्रवार को कचहरी पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया कि कायमगंज में मुख्य चौराहे पर जुलूस से 26 घण्टे पहले ताजिया सड़क पर रखे जाते है। जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्रीअखिलेश मिश्रा ने कहा कि अगर ताजिया नहीं हटे तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल रोड जाम करेगा। अखिलेश मिश्रा ने कहा कि हिन्दू संगठन रोड जाम कर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने ताजियों को रखने से नहीं रोका तो हिंदू संगठन रोड जाम कर देंगे ताजिया नहीं निकलने देंगे। हिंदू सगठनों का कहना है कि 26 घण्टे पहले ताजिया रोड पर रखने से 268 गावों का आवागमन बाधित होता है। इस मौके पर दिनेश मिश्रा, रोहित मिश्रा, योगेन्द्र प्रताप सहित सैकड़ों कार्य कर्ता मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar