फर्रुखाबाद विकास मंच ने की पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए आवास व भोजन की निशुल्क व्यवस्था

 

फर्रुखाबाद, 07 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के ओर से आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जनपद फर्रुखाबाद में लगभग चार हजार रुपये परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । इन परीक्षा केद्राें में 8, 9 ,10 जून को परीक्षा हाेगी। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के रहने, खाने व चाय नाश्ता की निशुल्क व्यवस्था फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा द्वारा की जा रही है।

भईयन मिश्रा ने बताया इसके लिए विशंभर दयाल धर्मशाला, हिंदी भवन एवं अन्य एक दो जगह को आरक्षित कर लिया गया है। कम से कम 500 से अधिक लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है। छात्राओं व छात्राें के लिए अलग - अलग व्यवस्था की गई है।

इस पूरी व्यवस्था में सहयोग के लिए निशित दुबे उर्फ निशु पूर्व सभासद, महेश अग्निहोत्री बाबू सभासद, राजीव पाल, नितिन यादव, ओमनिवास पाठक, आशुतोष मिश्रा राम जी, शिवांक बाजपेई, राजीव वर्मा, आयुष सक्सेना, जाकिर खान, दिलीप भारद्वाज, काके शर्मा, जॉनी गुप्ता, सहित अन्य कई लाेग सहयोग कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar