फर्रुखाबाद : बंदरों के हमले से घबराई छात्रा छत से नीचे गिरी, मौत
फर्रुखाबाद, 21 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र में सोमवार को बंदरों से घबराई छात्रा पलक चौहान की छत से गिरने से मौत हो गई। पलक थाना कादरी गेट के मोहल्ला नरकसा निवासी सुनील कुमार की 16 वर्षीय पुत्री थी। वह कक्षा 9 में पढ़ती थी। परिजनाें के अनुसार छात्रा पलक आज दोपहर बाद स्कूल से घर पहुंची। वह कपड़े बदलने के लिए पहले मंजिल के कमरे में गई वहां बैठे बंदरों के झुंड ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भागी पलक हड़बड़ी में नीचे जा गिरी।
परिजन तुरंत ही गंभीर घायल पलक को लोहिया अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर रिशु अग्निहोत्री ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया । परिजन शव घर ले आए। शव के घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। बंदरों के हमले से बचने के लिए लोगों ने लोहे के जाल लगवाना शुरू कर दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर