ब्रह्माकुमारी ने जिला जेल में बंदियों को राखी बांध कर कभी अपराध न करने की दिलाई शपथ

 


फर्रुखाबाद ,17 अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ जय नारायण वर्मा रोड ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से सोमवार को जिला जेल में रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया गया । बंदियों की कलाई में राखी बांध कभी अपराध न करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर जेल की अधीक्षक अरविंद कुमार श्रीवास्तव और जेलर विक्रम सिंह, डिप्टी जेलर और कैदियों के बीच में फतेहगढ़ की प्रभारी सुमन बहन और राधिका , गौरी , अनिता , अन्य बहनों ने राखी बांधकर मुंह मीठा करके सबको राखी में संकल्प कराया। भारत को नशा मुक्त भारत बनाना है उसके साथ-साथ स्वयं को भी नशा मुक्त बनाना है। परिवार और हमारे मित्र संबंधियों को नशा मुक्त बनाने की संकल्प कराया गया । तथा कभी अपराध न करने की शपथ खिलाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar