फर्रुखाबाद : राम लीला देखने गए युवक का शव गांव के बाहर मिला

 


-राम लीला देखने गए युवक का शव गांव के बाहर मिला

फर्रुखाबाद ,12 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय बोरिंग मिस्त्री दीपक वर्मा का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खाली जमीन पर शौचालय के पास पड़ा मिला। गुरुवार काे घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

थाना क्षेत्र के गांव नगला चाहर निवासी दीपक वर्मा गांव में ही रामलीला देखने गया था। गुरुवार को उसका शव गांव के बाहर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई ।युवक की हत्या गला घोट करने का अनुमान लगाया जा रहा है। युवक के गले पर चोट के निशान और मुंह से झाग मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर