भाजपा सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी : अजय राय
Apr 13, 2026, 20:22 IST
फर्रुखाबाद, 13 अप्रैल (हि.स.) उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय साेमवार काे फर्रुखाबाद पहुंचे और पूर्व विधान सभा प्रत्याशी शुभम तिवारी की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्हाेंने कहा कि बीते वर्षो में उन्हें पूर्व की सरकारों ने रासुका में सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में बंद किया था, उस समय भी शुभम तिवारी ने बहुत मदद की थी |
इस माैके पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्हाेंने भाजपा की नीतियाें की आलाेचना की। उन्हाेंने कहा कि सरकार हर मामले में फेल है| इस दौरान पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, प्रकाश प्रधान, जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम, डॉ. अरुण अग्निहोत्री, अर्चना आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar