भाकियू ने धरना प्रदर्शन कर किसानों की जमीन का उचित मूल्य मांगा
Feb 25, 2026, 20:50 IST
फर्रुखाबाद, 25 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे में ली जा रही जमीनों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने धरना मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस माैके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे में ली जा रही जमीन का सर्किल रेट बाजार भाव का चार गुना सरकार काे देना चाहिए नहीं तो फर्रुखाबाद का किसान जमीनें नहीं देगा । उन्हाेंने आंदाेलन की भी धमकी दी।
जिला अध्यक्ष अजय कटियार , प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार ने किया।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar