हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती
लखनऊ, 16 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सराेजनी नगर थाना क्षेत्र में रविवार काे एक महिला करंट की चपेट में आने से गंभीर रुप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि जयराजपुरी काॅलाेनी निवासी संदीप रावत घराें में वाईफाई लगाने का काम करता है। उसके परिवार में पत्नी मीरा, छाेटा भाई प्रदीप है। संदीप का कहना है कि रविवार की वजह से वह कमरे में साे रहा था। वहीं, उनकी पत्नी कपड़ा धुलने के बाद उसे फैलाने के लिए दूसरी मंजिल की छत पर गई थी। फैलाते समय कपड़ा का हिस्सा छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर छू गया और करंट की चपेट में वह बाउंड्री के बाहर छज्जे के बाहर गिर गई। इसके बाद मीरा का शरीर जलने लगा। घटना पर आसपड़ाेसियाें ने फाैरन लाइन बंद करवायी और महिला काे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर हाेने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टर उसका उपचार कर रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक