करंट की चपेट में आने से युवक
Jul 3, 2026, 17:20 IST
औरैया, 03 जुलाई (हि. स.)। जनपद औरैया के गुरहाई मोहल्ला स्थित जमालशाह के पास शुक्रवार दोपहर पुताई का काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया था।
सदर काेतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पोरवाल कॉलोनी, गुरहाई मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय फरमान शुक्रवार दोपहर काे जमालशाह के पास एक मकान में पुताई कर रहा था। अचानक बिजली के करंट की चपेट में आने वह झुलस गए। सूचना पर भाई इमरान मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में फरमान को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने फरमान काे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि फरमान पांच भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार