प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, वाराणसी के चुनाव में डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह बने अध्यक्ष, डॉ.अमित सिंह सचिव
वाराणसी, 08 सितम्बर (हि. स.)। वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह और नामित चुनाव अधिकारी डॉ. संजय राय की देखरेख में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की वाराणसी शाखा के द्विवर्षीय चुनाव वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के परिणाम घोषित हो गया। इस चुनाव में अध्यक्ष डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह और सचिव डॉ. अमित सिंह निर्वाचित हुए।
नामित चुनाव अधिकारी डॉ. संजय राय ने बताया कि चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. कार्तिकेय सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. हेमंत सिंह, उपाध्यक्ष महिला डॉ .सारिका राय, वित्त सचिव डॉ. अतुल सिंह, सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी डॉ .विनय कुमार मिश्रा, सम्पादक डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी निर्विरोध चुने गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. पी सिंह ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।
हिन्दुस्थान समाचार / शरद