मीरजापुर के डॉ. मनीष कुमार सिंह बने कृषि विज्ञान केंद्र बदायूं के प्रभारी अधिकारी

 


मीरजापुर, 05 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के विकासखंड नरायनपुर के परोरा गांव निवासी स्व. डॉ. वंश नारायण सिंह के पुत्र डॉ. मनीष कुमार सिंह को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ ने कृषि विज्ञान केंद्र उझानी-बदायूं का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों में खुशी है।

निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार डॉ. मनीष कुमार सिंह वर्तमान में विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें वर्तमान दायित्वों के साथ कृषि विज्ञान केंद्र उझानी-बदायूं के प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. मनीष कुमार सिंह ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए कम लागत में अधिक उत्पादन और मुनाफा हासिल करना जरूरी है। इसके लिए किसानों को कृषि की नवीन तकनीकों को अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा