बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 


वाराणसी, 13 अप्रैल(हि. स.)। वाराणसी के दुर्गाकुंड क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल जन कल्याण संस्थान के सदस्यों ने सोमवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा को स्वच्छता कर उसके ऊपर माल्यार्पण किया।

संस्थान के सदस्यों ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें तीन बाते सिखाई थी। शिक्षित करो, आंदोलन करो, संगठित करो, इन्हीं तीनों से हमारा कल्याण होगा। बाबा साहब की दी हुई शिक्षा को लेकर के हम आगे बढ़ रहे हैं। हम अपने समाज को सुरक्षित करने के लिए दिन-रात कार्य करते हैं। बाबा साहब की जयंती पर उन्हें नमन करने के लिए सभी सदस्यों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अथवा माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा अर्पित किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद