गड़बड़ा धाम पहुंचीं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल, जननीति भारत बनाने पर हुआ स्वागत

 


- हलिया में जनसंपर्क के बाद मां शीतला का किया दर्शन-पूजन, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

मीरजापुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने गुरुवार को हलिया क्षेत्र के गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पहले उन्होंने हलिया में लोगों से जनसंपर्क किया। मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों ने उनकी नई पार्टी ‘जननीति भारत’ के गठन पर बधाई देते हुए फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने उनके साथ रहने और समर्थन देने के नारे लगाए। दिव्या मित्तल ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि वह जनहित में काम करती रहेंगी। उन्होंने स्वागत और समर्थन के लिए सभी के प्रति आभार जताया।

इस मौके पर अरुण मिश्रा, कमलेश तिवारी, शिवा अग्रहरि, शनि अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, मुन्ना सिंह, मंगलधारी मिश्रा, ज्ञानेश्वर दूबे और रविशंकर तिवारी समेत कई लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला प्रभारी श्यामलाल पुलिसकर्मियों के साथ तैनात रहे। एलआईयू की टीम भी मौजूद रही।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा