30 नवंबर तक चंदा जमा नहीं किया तो अधिवक्ताओं को नहीं मिलेंगी बार एसोसिएशन की सुविधाएं

 


- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने बकायेदार सदस्यों को दी अंतिम मोहलत

मीरजापुर, 28 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने बकाया मासिक चंदा जमा नहीं करने वाले अधिवक्ताओं को अंतिम मौका दिया है। 27 से 30 नवंबर तक बकाया चंदा जमा नहीं करने वाले सदस्यों को संघ की सदस्यता से जुड़े अधिकारों और सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अभयराज सिंह और सचिव जंगबहादुर ने शनिवार काे बताया कि चंदा जमा कराने के लिए पहले भी अवसर दिया गया था। इसके बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपनी बकाया राशि जमा कर दी है, लेकिन अभी भी कुछ सदस्यों का मासिक चंदा बाकी है। ऐसे अधिवक्ताओं को 30 नवंबर तक बकाया राशि जमा करने का अंतिम अवसर दिया गया है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा के बाद भी जिन सदस्यों का चंदा बकाया रहेगा, उन्हें संघ की व्यवस्था के तहत सदस्यता संबंधी अधिकारों और सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा। संघ ने सभी बकायेदार अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे 27 से 30 नवंबर के बीच चंदा जमा कर अपनी सदस्यता और सुविधाएं सुरक्षित रखें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा