संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

 


मीरजापुर, 27 जून (हि.स.)। चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुई बाजार में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा नई बस्ती निवासी अनिल कुमार (40) पुत्र सितई राम के रूप में हुई। पुलिस ने दस्तावेजों में मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी।

कजरहट चौकी प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि परिजन के अनुसार अनिल कुमार वाहन चालक व खलासी का कार्य करता था और काम की तलाश में जमुई आया था। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा