नहर किनारे मिला अज्ञात अधेड़ का शव
May 23, 2026, 18:40 IST
मीरजापुर, 23 मई (हि.स.)। अहरौरा थाना क्षेत्र के इमलिया चट्टी चौकी अंतर्गत सेमरा गांव में शनिवार को नहर के पास एक अज्ञात अधेड़ युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और लू लगने के कारण अधेड़ की मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा