पुलिस मुख्यालय में की गई पदोन्नति प्राप्त पुलिस अधिकारियों की पिपिंग सेरेमनी
लखनऊ, 03 जुलाई (हि.स.)। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में प्रान्तीय पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों की पिपिंग सेरेमनी की गयी। इस पिपिंग सेरेमनी 19 पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें 1998 बैच के शुएब इकबाल, 1999 बैच के अफसर राहुल मिठास, महेश सिंह अत्रि, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, हरेन्द्र प्रताप यादव, बंशराज सिंह यादव, डा0 कृष्ण गोपाल, बलवंत कुमार चौधरी, 2000 बैच के अफसरों में राहुल श्रीवास्तव, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चन्द्र त्रिपाठी, पूर्णेन्दु सिंह, हरेन्द्र कुमार ,मार्तण्ड प्रकाश सिंह, अभयनाथ त्रिपाठी और पवित्र मोहन त्रिपाठी को रैंक लगाया गया।
पदोन्नति पाये समस्त 28 पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।
डीजीपी ने पदोन्नति पाये सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि पुलिस सेवा अत्यन्त चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिस स्थान पर तैनाती मिले वहां पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सभी अधिकारी अनुशासित रहते हुये यूपी पुलिस की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाने के लिये पूर्ण निष्ठा एवं परिश्रम से कार्य करे।
पिपिंग सेरेमनी के उपरांत पदोन्नति प्राप्त पुलिस अधिकारियों ने अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था अमिताभ यश से शिष्टाचार भेंट भी की। एडीजी ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके नवीन दायित्वों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक