देव दीपावली काे एतिहासिक बनाने में जुटे भाजपा पदाधिकारी और अधिकारी
वाराणसी, 16 नवम्बर (हि. स.)। वाराणसी के सर्किट हाउस में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों ने देव दीपावली को लेकर बड़ी बैठक की। काशी की विश्वविख्यात देव दीपावली के भव्य एवं दिव्य आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत आयोजित बैठक में भाजपा पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने अपनी विषय बिंदुओं को रखा।
समन्वय बैठक में मौजूद रहे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि देव दीपावली के आयोजन को ऐतिहासिक, भव्य, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाना अपना उद्देश्य है। इसके लिए आज एक बड़ी बैठक करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई है।
इस अवसर पर मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने भी अपना विषय रखा। समन्वय बैठक में मुख्य रूप से वाराणसी लोकसभा प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित संगठन के अन्य पदाधिकारीगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद