ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
देवरिया, 16 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के कौसड़ गांव में गुरुवार काे एक हादसे में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राजीत राजभर (25) पुत्र मोहन के रूप में हुई है। वह किसी काम से जा रहा था, तभी रास्ते में एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद और 108 की मदद से उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में डा . एच के मिश्रा ने बताया कि युवक की हालत नाजुक है । --------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक