देवरिया : महिला की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

 


देवरिया, 12 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार काे गनियारी गांव निवासी रीता देवी (36) पत्नी बेचन यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई देवेंद्र यादव ने बहन की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

परिजनाें बताया गया कि रीता देवी की शादी वर्ष 2009 में बेचन यादव के साथ हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। इनमें मीना (12), डिंपल (10) और विशाल (8) समेत एक अन्य बच्चा शामिल है। रीता देवी का मायका बलथर देवार, कोतवाली बड़हलगंज है। मृतका के भाई देवेंद्र यादव का आरोप है कि रीता की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है। उन्होंने बहन की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। परिजनों ने पुलिस से घटना की वास्तविक वजह सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक