उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की देवरिया जिला इकाई का गठन,डॉ. आशुतोष त्रिपाठी अध्यक्ष बने
देवरिया, 10 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा (पंजीकृत) की जनपद देवरिया इकाई का गठन कर दिया गया है। संस्था के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी अधिकृत पत्र के अनुसार नई जिला कार्यकारिणी का गठन साहित्यिक गतिविधियों को गति देने, नए रचनाकारों को मंच उपलब्ध कराने तथा जिले में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगा।
नई कार्यकारिणी में प्रवीण मणि त्रिपाठी को जिला संयोजक तथा डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुश्री भावना द्विवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अंजलि अरोड़ा खुशबू, प्रणव चंद्र श्रीवास्तव एवं श्रीमती वंदना मिश्रा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी में श्रीमती प्रार्थना राय को मंत्री/सचिव का दायित्व दिया गया है। अरुणेश मिश्र, रीना मिश्रा एवं शिव मिश्रा को सह सचिव बनाया गया है। प्रवीण तिवारी (बड़ू) को प्रचार सचिव तथा दानिश आलम को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। मनोजीत कुशवाहा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा क्षमा श्रीवास्तव, रंजिता श्रीवास्तव, कविता पांडेय, कीर्ति तिवारी एवं सदाम अंसारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
संस्था ने अपने संरक्षक मंडल का भी गठन किया है, जिसमें प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद तिवारी, जगदीश उपाध्याय, डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, सरोज पाण्डेय तथा अनुप कुमार राय को स्थान दिया गया है। संरक्षक मंडल संस्था की गतिविधियों का मार्गदर्शन करेगा तथा साहित्यिक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने में सहयोग प्रदान करेगा।
--------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक