देवरिया में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक, बतायी सभी योजनाएं

 




देवरिया, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर सोनकर के निर्देशन में बुधवार को जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ और ‘शक्ति दीदी’ अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए पम्पलेट वितरित किए गए और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं व सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

थाना कोतवाली क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम की उपनिरीक्षक आकांक्षा यादव, आरक्षी सुशील कुमार यादव और महिला आरक्षी प्रतीक यादव ने मिशन शक्ति केंद्र पर आई महिलाओं, छात्राओं और बच्चियों को जागरूक किया। उन्हें डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी क्रम में थाना मदनपुर और रुद्रपुर क्षेत्रों में भी मिशन शक्ति टीमों ने सक्रियता दिखाई। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक