मेडिकल कॉलेज में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, डॉक्टरों और स्टाफ को बताए गए बचाव के उपाय

 






देवरिया, 01 जुलाई (हि.स.)। महार्षि देवराहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवरिया में बुधवार को आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगभग एक घंटे तक चले इस प्रशिक्षण में डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को आग लगने की स्थिति में बचाव, राहत एवं सुरक्षित निकासी के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।

फायर विभाग की ओर से दरोगा विशाल यादव, अजय कुमार चौबे, मुहम्मद करीम और मनोज यादव ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में आग से बचाव के लिए नियमित मॉक ड्रिल और सुरक्षा मानकों का पालन करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के. मिश्रा, डॉ. आर.के. श्रीवास्तव, डॉ. इकबाल, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. महेश गुप्ता, डॉ. अनूजा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने फायर विभाग की टीम का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक