अटल जी के विचार राष्ट्रहित की प्रेरणा देते हैं : सूर्यप्रताप शाही
-पक्ष के पहाड़ थे पूर्व विधायक श्रीबाबू - सूर्यप्रताप शाही
देवरिया, 16 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में रविवार को बैतालपुर नगर पंचायत क्षेत्र के कृषि भवन में दो महान विभूतियों स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और गौरी बाजार के पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने देश को विकास की नई दिशा देने के साथ ही गरीब, किसान और गांव के हितों को सदैव प्राथमिकता दी। अटल जी का व्यक्तित्व और उनके विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने श्री बाबू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीबाबू की पहचान क्षेत्र में एक बेहद तेज-तर्रार और प्रखर राष्ट्रवादी नेता के रूप में थी। वर्ष 1996 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें गौरी बाजार सीट से अपना उम्मीदवार बनाया। उन्होंने भाजपा की विचारधारा को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाया और पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। विधायक रहते हुए उन्होंने गौरी बाजार और बैतालपुर के ग्रामीण इलाकों में सड़कों, बिजली और कृषि सुविधाओं के विकास के लिए काफी काम किया।
सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा से देश के राजनीतिक जीवन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन सुशासन, विकास, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति समर्पित रहा। उनकी दूरदर्शी सोच और ओजस्वी नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया। अटल जी के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। श्रीबाबू को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपने ताऊ श्रीबाबू के सानिध्य में रहकर राजनीति को करीब से देखने और सीखने का मौका मिला ।
सदर विधायक डा शलभ मणि त्रिपाठी , पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, पूर्व विधायक डा सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, विशंभर मिश्रा और नीरज शाही ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक टी पी शुक्ला ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान डा अभय मणि त्रिपाठी, नरेंद्र मिश्रा पप्पू, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, जिला मंत्री डा हेमंत मिश्रा, मुकुल मणि त्रिपाठी, प्रभाकर तिवारी, सुव्रत शाही, प्रभाकर राय, त्रिलोकीनाथ त्रिपाठी, सरिता पासवान, मंडल अध्यक्ष राजेश निषाद, मारकंडे तिवारी, डब्लू मणि त्रिपाठी, रामाशीष प्रसाद, सचिंद्र शाही दीपू, मकसूदन मणि त्रिपाठी, कृष्णनाथ राय, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, मारकंडे गिरी, राहुल कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक