महिला का शव नहर में उतराता मिला
- सोमवार दोपहर को ऑटो से उतर कर नहर में लगाई थी छलांग
औरैया, 09 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के मुढ़ी रसूलपुर में सोमवार दोपहर को नहर में कूदी महिला के शव को एसडीआरएफ टीम ने खोज निकाला। पुलिस ने मौके पर छानबीन की है।
अयाना थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी धीरेंद्र दोहरे ने बताया कि वह बेटे अर्पित के साथ मुंबई में पिज्जा बनाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार दोपहर को उनकी पत्नी विनीता (46) को भीखेपुर में बाजार करने गई थी। वहां से वापस लौटने के दौरान दोपहर दो बजे के करीब घर लौटने के दौरान विनीता ने मुढ़ी नहर पुल पर उन्होंने नहर में छलांग लगा दी। मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब एसडीआरएक की टीम ने मौके पर पहुंच कर पन्हर पुल के पास से महिला के शव को बरामद किया है।
थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में परिजन की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार