उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरु पूर्णिमा की देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 


लखनऊ, 28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरु पूर्णिमा के पावन व पुनीत अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने मंगलवार को दिए अपने संदेश में कहा कि यह विशेष दिन हमारे जीवन को प्रेरित करने, मार्गदर्शन करने और ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाले सभी सम्मानित गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। यह पर्व हमारे जीवन को सार्थक बनाने और सही राह दिखाने वाले गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन है। भारतीय समाज में ज्ञान और बुद्धिमत्ता को हमेशा से सर्वोच्च स्थान दिया गया है। उन्होंने कामना की है कि गुरुओं का आशीर्वाद देश व प्रदेश को लगातार प्रगति और नई ऊंचाइयों की ओर ले जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा