जुलाई माह के अंत तक दालमंडी चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा
वाराणसी, 04 जुलाई (हि. स.)। वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण अभियान में मस्जिदों पर चल रहे हथौड़े की आवाज के बीच लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह ने कहा कि जुलाई माह के अंत तक दालमंडी चौड़ीकरण में चिन्हित मकानों मस्जिदों को जमींदोज करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मलबा हटाने के साथ ही निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। एक मस्जिद को और तोड़े जाने के लिए वार्ता हुई है। बहुत जल्द ही उस पर भी हथौड़ा चलेगा।
दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान में मुख्य भूमिका निभाने वाले के.के.सिंह ने कहा कि दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान के बाद एक सुगम रास्ता निकलेगा। जिससे काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाने के लिए सरलता हो जाएगी।
वही, दूसरी ओर शनिवार को दालमंडी में मस्जिदों पर हथौड़ा चलाने के काम में और तेजी लाई गई। हथौड़े की आवाज से पूरी दालमंडी की गली शोरगुल से गूंज उठी। दालमंडी में मस्जिदों के बाहर फैला मलबा को भी हटाने का काम भी चलता रहा। दालमंडी में पहली बार देखा गया कि बड़े अधिकारी एक जगह खड़े होकर ध्वस्तीकरण को देखते हुए मिले।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद