वाराणसी में दालमंडी सुंदरीकरण परियोजना में 6 मस्जिदों के प्रभावित हिस्सों हटेंगे, ड्रोन से निगरानी
वाराणसी, 23 जून (हि. स.)। वाराणसी में मंगलवार को दशाश्वमेध क्षेत्र एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वाराणसी में दाल मंडी सड़क चौड़ीकरण (60 फीट) और सुंदरीकरण परियोजना के तहत 6 मस्जिदों के प्रभावित हिस्सों को हटाने की प्रक्रिया चल रही है। ध्वस्तीकरण कार्रवाई के पहले ड्रोन कैमरे लगा दिया गया है। ड्रोन कैमरे से चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए तत्काल पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ड्रोन कैमरे के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पूरे इलाके में गश्त कर रही है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। दालमंडी के चारों तरफ बिना वर्दी के भी पुलिसकर्मियों की तैनाती है। जो हर तरह की गतिविधि पर नजर रखकर सूचनाओं दे रहे हैं। दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी।
बता दे कि दालमंडी ध्वस्तीकरण अभियान में छह मस्जिदों पर कार्यवाही होनी है, जिसमें से चार मस्जिदों की कमेटी ने रजिस्ट्री मुआवजा की स्वीकृति दे दी है। जिससे मस्जिदों को तोड़े जाने का रास्ता साफ हो गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद