सोनभद्र: मछली पकड़ने नदी किनारे बैठे बुजुर्ग पर मगरमच्छ ने किया जानलेवा हमला
सोनभद्र, 01 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के साेनभद्र जनपद में चोपन थाना क्षेत्र में स्थित सोन नदी किनारे मछली पकड़ने के लिए कांटा लगाकर बैठे एक बुजुर्ग पर मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर दिया। बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह से अपने को मगरमच्छ से छुड़वाया और गंभीर स्थिति में नदी के किनारे से
थोड़ा हटकर लेट गया।
वन विभाग के अनुसार, शनिवार की सुबह करगरा गांव निवासी 65 वर्षीय लल्लू मछली पकड़ने के लिए अघोरी किले के सामने सोन नदी के किनारे बैठ कर कांटा लगाया। थोड़ी ही देर में नदी किनारे एक मगरमच्छ आया और बुजुर्ग लल्लू पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तहर बुजुर्ग ने खुद काे मगरमच्छ के चंगुल से निकलते हुए किनारे से हटकर बैठ गए। मगरमच्छ के हमले से गंभीर रूप से बुजुर्ग घायल हो गया। कुछ देर में ग्रामीण सोन नदी के किनारे पहुंचे तो बुजुर्ग काे
लहुलूहान हालत में देखा हैरान रहे गए। यहां रास्ता न होने के कारण युवाओं ने किसी तरह से घायल बुजुर्ग काे बाइक पर बैठाकर सड़क तक लाए और फिर उन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया।
डाॅक्टर ने बताया की मगरमच्छ ने चार जगह हमला किया है और सबसे ज्यादा पेट पर चोट आयी हैं। स्थिति नाजुक हैं। प्राथमिक इलाज के बाद बुजुर्ग काे मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा। वन विभाग की टीम मौके पर जांच कर रही है। सीओ ओबरा प्रभात राय ने बताया कि मामले में थाना पुलिस पीड़ित के परिजनाें से
पूछताछ कर रही है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी