महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आंदोलन करेगी कांग्रेस

 


देवरिया, 04 जून (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी ने महंगाई, कानून व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने की घोषणा की है। जनपद देवरिया के टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार काे आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी प्रकार के अन्याय, उत्पीड़न और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएगी। जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन भी किए जाएंगे। बैठक में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक