मोहसिना किदवई को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
मीरजापुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। जिलाधिकारी कार्यालय स्थित धरना स्थल पर बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष मोहसिना किदवई के निधन पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने किदवई के योगदान को याद करते हुए उन्हें एक समर्पित जननेता बताया।
वक्ताओं ने कहा कि मोहसिना किदवई ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में समाज सेवा और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर दीप चन्द्र जैन, गुलाबचंद पांडेय, राजधर दुबे, रमेश चंद प्रजापति, पप्पू अधिवक्ता, कमलेश दुबे, भूपेन्द्र शुक्ला, सूर्यभान सिंह पटेल, रामनाथ दुबे, राधा बिंद, कपिल कुमार सोनकर, शारदा मिश्रा, आनंद त्रिपाठी, रवि शंकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा