वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र जंगीगंज पहुंची कांग्रेस की जन चौपाल, 22 फरवरी को समापन

 


वाराणसी, 20 फरवरी(हि. स.)। कांग्रेस की मनरेगा बचाओ जन चौपाल अपने अंतिम चरण में है और 22 फरवरी को वाराणसी के शहरी क्षेत्र में इसका समापन हो जाएगा। शुक्रवार को वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र जंगीगंज पहुंचने पर जन चौपाल के सदस्यों ने ग्रामीणों से मनरेगा के समाप्त होने को लेकर अपने विषय बिंदु रखते हुए नई नीति को गलत बताया।

कांग्रेस की जन चौपाल के आयोजकों में शामिल डीपी त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज से 12 फरवरी को जनाधिकार यात्रा चली और गांव गांव चौपाल लगाते हुए वाराणसी में प्रवेश किया। अभी दो दिन के बाद 22 फरवरी को मनरेगा बचाओ जन चौपाल का समापन होगा। जन चौपाल के माध्यम से श्रमिक के लिए राम जी के नाम से आ रही नई नीति की सच्चाई बताई जा रही है। मनरेगा से मिले फायदे भी बताए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद