प्रयागराज के केपी ग्राउंड में नौजवान छात्र से संवाद करेंगे राहुल गांधी - अजय राय
वाराणसी, 04 अगस्त(हि. स.)। वाराणसी में लहुराबीर स्थित आवासीय कार्यालय पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार काे एक पत्रकार वार्ता के दाैरान कहा कि नेता प्रतिपक्ष और हमारे नेता राहुल गांधी आगामी आठ अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में नौजवान छात्र से संवाद करेंगे। राहुल गांधी इस संवाद में बेरोजगारी और पेपर लीक पर चर्चा करेंगे।
अजय राय ने कहा कि प्रयागराज में संवाद कार्यक्रम की तैयारी कांग्रेस के कार्यकर्ता कर रहे हैं। कार्यक्रम के बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर हमारी तैयारी शुरू हो जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अयोध्या में चंदा चोरी मामले में असली चढ़ावा चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है, जो कि कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद