मुख्यमंत्री योगी ने वितरित किया यीडा के निवेशकों को भूमि आवंटन पत्र
लखनऊ, 22 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के अंतर्गत निवेशकों को भूमि आवंटन पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों के साथ सहभागिता और विश्वास के आधार पर प्रदेश के समग्र विकास को नई गति दे रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने हेतु नया उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्र में सतत क्रियाशील है। सरकार का फोकस प्रदेश को ट्रिलियन डाॅलर इकोनॉमी बनाने के साथ युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन पर भी है। निवेश को विश्वास, विकास को विस्तार। विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प हो रहा साकार। इस अवसर पर मंत्री नंद गाेपाल गुप्ता नंदी के अलावा शासन के अधिकारी, निवेशक मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला