मुख्यमंत्री योगी पहुंचे जन भवन, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

 


लखनऊ, 09 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल की सुभेंदु अधिकारी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से वापस आकर शनिवार शाम राज्यपाल से मिलने जन भवन पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना संजय प्रसाद के अलावा मुख्यमंत्री के सलाहकार पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी के जन भवन पहुंचने की सूचना आते ही मीडिया में मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज हो गयी। ज्यादातर न्यूज चैनलों पर मंत्रिमण्डल विस्तार को लेकर ही कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक मंत्रिमण्डल विस्तार के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला