मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट
Aug 30, 2026, 22:06 IST
लखनऊ, 30 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर रविवार को आए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) एवं केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। यह जानकारी रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा