उप्र के महोबा जनपद पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, तैयारी में जिला प्रशासन

 


महोबा, 20 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने महाेबा जनपद के प्रस्तावित दाैरे काे लेकर जिला प्रशासन एलर्ट है। शनिवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने कार्यक्रम स्थल एवं गोरखगिरि पर्वत में तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने शनिवार को जनपद मुख्यालय स्थित गोरखगिरी पर्वत एवं शिव तांडव मंदिर तथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के संबंध में सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने, आवश्यक व्यवस्थाएं, पेयजल, छाया, टेंट, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था, वेरिफिकेशन को समय से दुरुस्त करने एवं पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। एसपी शशांक सिंह ने पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंअर पंकज, सदर उपजिलाधिकारी शिवध्यान पाण्डेय सहित क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। योगी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी