अधिवक्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया तिरंगा यात्रा का स्वागत
गोरखपुर, 10 अगस्त (हि.स)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सोमवार को गोरखपुर में निकाली गयी तिरंगा यात्रा के कलेक्ट्रेट चौराहे पहुंचने पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री एवं तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।
कलेक्ट्रेट चौराहे पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अमिताभ त्रिपाठी अटल एवं क्षेत्रीय सह संयोजक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष केडी पाठक, प्रियानंदन सिंह, अनादि मिश्रा, अजीत शाही, विवेक सरकारी, अभयनंदन त्रिपाठी, अजिता पांडे, सचिन द्विवेदी, शरदेन्दु प्रताप सिंह, जय नाथ यादव, हरिश्चंद्र मौर्य, धर्मेंद्र मिश्रा, बृजेश सिंह, अभय कुमार गुप्ता, आदर्श पांडे, प्रमोद मौर्य, शैलेश शाही, घनश्याम त्रिपाठी, संजीत शाही, श्रद्धानंद पांडे, रमेश सिंह, हरिनारायण यादव, अतुल शुक्ला, शशिभूषण दुबे, सुनील सिंह, राघवेंद्र पांडे, विजय गुप्ता, एसके चंद, विनोद सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय