मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ के दरबार में टेका मत्था, आशीर्वाद लिया
गोरखपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार काे गोरखपुर आगमन पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन कर विधिवत आराधना की और संपूर्ण जगत के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं लोकमंगल की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पूज्य गुरुदेव राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने परंपरानुसार गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गुरु-शिष्य परंपरा और गोरक्षपीठ की आध्यात्मिक विरासत के प्रति उनकी श्रद्धा भी देखने को मिली।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय