वाराणसी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 2045 मरीजों को मिला लाभ

 


वाराणसी, 22 फरवरी(हि. स.)। वाराणसी में स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के आयोजनों में कुल 54 शिविरों को लगाकर 83 चिकित्सकों एवं 253 पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति में 2045 मरीजों का उपचार किया गया। लाभार्थी मरीजों में 805 पुरुष, 1039 महिलाएं एवं 201 बच्चे शामिल रहे।

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के शिविरों के आयोजनों के बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश प्रसाद ने बताया कि उपचार प्राप्त करने वाले मरीजों में हेपेटाइटिस-बी की 36 जांचें की गईं, जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया। 16 नेत्र परीक्षण किए गए, बुखार के 274 मरीजों का उपचार किया गया। मलेरिया की 79 रैपिड जांचें एवं डेंगू की 29 जांचें की गईं, जिनमें सभी रिपोर्ट निगेटिव रहीं। मधुमेह रोग के 267, त्वचा रोग के 267, श्वसन रोग के 156 गैस्ट्रो, के 203, यकृत रोग के 23, उच्च रक्तचाप के 105, एनीमिया के 15, टीबी संदिग्ध के 10, एएनसी (गर्भवती) के 104, कुपोषित बच्चे 4 एवं टेली मानस सेवा के अंतर्गत 2 मरीजों को परामर्श दिया गया। साथ ही 39 व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ें जाने हेतु परामर्श उपलब्ध कराया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद