उप्र कैबिनेट : मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 35 प्रस्तावों पर मुहर
लखनऊ, 23 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लोकभवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में गेहूं खरीद समेत 35 अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।
बैठक के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि इस वर्ष गेंहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। गत वर्ष की तुलना में 160 प्रति कुंतल की वृद्धि की गई है। कैबिनेट से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। 30 मार्च 2026 से 15 जून 2026 तक गेहूं खरीद की जाएगी। राज्य के अंदर आठ क्रय एजेंसियों द्वारा खरीद की जाएगी। पूरे प्रदेश में छह हजार 500 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। एफसीआई, यूपी मंडी परिषद, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, नैफेड, एनसीसीएफ के माध्यम से खरीद की जाएगी। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत अन्य मंत्री मौजूद रहे।-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला